Part-3/
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिलीं जानकारियां
• महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 3,874 नए मामले दर्ज किए गए, जो किसी एक दिन में नए मरीजों का सबसे ऊंचा आंकड़ा है और इससे राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,28,205 हो गई। राज्य में इस बीमारी से 160 लोगों की मृत्यु भी हो गई, जो किसी एक दिन में मौत का सबसे ऊंचा आंकड़ा है और इस तरह राज्य में कोविड से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,984 हो गई। महाराष्ट्र के लगभग 51 प्रतिशत संक्रमण...
more... के मामले और 59 प्रतिशत मृत्यु के मामले मुंबई से हैं। महाराष्ट्र सरकार ने अस्पतालों से कोविड-19 मरीजों को तत्काल राहत देने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडरों का उपयोग करने को कहा है, क्योंकि राज्य में वेंटिलेटरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र में सिर्फ 3,028 वेंटिलेटर ही हैं, जो राज्य में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए पर्याप्त नहीं हैं।
• गुजरात : गुजरात में कोविड-19 के 539 नए मामले दर्ज किए गए, जो किसी एक दिन में दूसरी सबसे बड़ी बढ़ोतरी है और इस तरह राज्य में कोविड के मरीजों की कुल संख्या 26,737 हो गई। शनिवार को इस बीमारी से 20 लोगों की मौत हो गई, जिस राज्य में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,639 हो गई जिसमें से सिर्फ अहमदाबाद में ही 1,315 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
• राजस्थान : रविवार की सुबह राजस्थान में कोरोना वायरस के 154 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 14,691 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे ज्यादा नए मामले धौलपुर (59) में दर्ज किए गए, इसके बाद जयपुर (31) और झुंझुनू (22) का नंबर रहा। अभी तक इस बीमारी से राज्य में 341 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री से मनरेगा के तहत रोजगार की सीमा 100 दिन से बढ़ाकर 200 दिन करने के लिए कहा, जिससे कोविड-19 महामारी से प्रभावित राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के 70 लाख परिवारों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान राजस्थान में भी बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार वापस लौटे हैं, लेकिन वे पीएमजीकेआरवाई के दायरे में नहीं हैं।
• मध्य प्रदेश : 142 नए पॉजिटिव मामले सामने आने के साथ मध्य प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 11,724 हो गई। नए मामलों के अलावा शनिवार को राज्य में छह लोगों की मौत हो गई, जिससे मृत्यु का कुल आंकड़ा बढ़कर 501 हो गया।
• मणिपुर : वर्तमान में राज्य में 14,983 लोग सामुदायिक क्वारंटाइन में हैं, 5,438 लोग आधिकारिक क्वारंटाइन केन्द्रों में हैं और 530 लोग सशुल्क क्वारंटाइन केन्द्रों में बने हुए हैं। पुलिस ने मणिपुर में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, पुलिस ने कल 349 वाहनों को जब्त करने के साथ ही 599 लोगों को हिरासत में लिया; उन्हें बाद में चेतावनी देने के बाद रिहा कर दिया गया। उनसे कुल 62,100 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
• मेघालय : मेघालय में 5 अन्य लोग स्वस्थ हो गए और कोविड-19 जांच में निगेटिव पाए गए; कुल मामले 44, कुल सक्रिय मामले 6 के स्तर पर बने हुए हैं और 37 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
• मिजोरम : मिजोरम में सिविल अस्पताल लुंगलेई ट्रू एनएटी प्रयोगशाला में कल हुए 15 स्वैब नमूनों के परीक्षण में से 14 कोविड-19 निगेटिव पाए गए। एकमात्र पॉजिटिव मामले की पुष्टि जेडएमसी लैब में हुई। अभी तक क्वारंटाइन में चल रहे इस मरीज को डीसीएचसी लुंगलेई में भेज दिया गया है।
• नागालैंड : दिमापुर डीसी अनूप किंची ने बरमा शिविर, दिमापुर में प्रवासी कामगारों के लिए आत्मनिर्भर भारत योजना का शुभारम्भ किया। लगभग 100 प्रवासी कामगारों को राशन के चावल वितरित किए गए। कोहिमा नगर निगम ने लोगों को सार्वजनिक कूड़ा घरों और सार्वजनिक स्थलों में हाथों के दस्ताने और फेस मास्क जैसे पीपीई के निस्तारण के खिलाफ आगाह किया; साथ ही इस्तेमाल किए गए पीपीई का अलग से सुरक्षित निस्तारण किए जाने का आह्वान किया।
• केरल : एक ऑटो चालक और उसके परिजनों के वायरस जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजधानी तिरुवनंतपुरम में सख्त कोविड-19 हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस मरीज के संभावित संपर्कों में से ज्यादातर का अभी तक पता नहीं चला है, जो 80-100 के दायरे में हो सकते हैं। शहर के कुछ क्षेत्र संक्रमण प्रभावित क्षेत्र घोषित किए गए हैं। इसके अलावा, कोविड-19 से उत्पाद शुल्क विभाग के एक युवा चालक की हाल में हुई मौत का स्रोत पता चलने तक कन्नूर शहर में बंदिशें जारी रहेंगी। वंदे भारत मिशन के तहत, आज 1,490 प्रवासी कोच्चि पहुंचे। खाड़ी क्षेत्र से सात उड़ानें उन्हें लेकर यहां पहुंची। कल नौ उड़ानों के माध्यम से 1,610 प्रवासी कोच्चि पहुंचे थे। इसके अलावा आज दमाम में केरल के एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिससे खाड़ी में मरने वाले केरल के लोगों की संख्या 250 के स्तर पर पहुंच गई। राज्य में कल 127 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए, जो किसी एक दिन में कोविड-19 के मरीजों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।
• तमिलनाडु : पुडुचेरी में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 30 लोग जांच में पॉजिटिव पाए गए; इसके साथ संघ शासित क्षेत्र में कुल मामले बढ़कर 366 हो गए और अभी तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 2,396 नए मामले सामने आने और 38 लोगों की मौत के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने जनता से सहयोग की मांग की है; उन्होंने दोहराया कि जनता के सहयोग के बिना महामारी पर रोकथाम नहीं लगाई जा सकती। कल तक कुल मामले : 56,845, सक्रिय मामले : 24,822, मृत्यु : 704, डिस्चार्ज : 30,271, चेन्नई में कुल सक्रिय मामले : 17,285।
• कर्नाटक : राज्य सरकार ने स्थानीय अधिकारियों और नगर निकायों को संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों के बाहर स्थित सार्वजनिक पार्कों को सुबह 5 बजे से रात 9 बजे के बीच कितने भी घंटों के लिए खोलने के लिए अधिकृत कर दिया है। निजी अस्पतालों में कोविड-19 उपचार की दरों के निर्धारण से पहले स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी प्रोटोकॉल और मानदंडों के अंतर्गत कोविड मरीजों को भर्ती करने तथा उपचार के लिए आयुष्मान भारत-आरोग्य कर्नाटक के अंतर्गत 518 निजी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को पैनलबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। कल 416 नए मामले सामने आए, 181 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया और नौ लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। कुल पॉजिटिव मामले : 8,697, सक्रिय मामले : 3,170, मृत्यु : 132।
• आंध्र प्रदेश : राज्य सरकार कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में लॉकडाउन लगा सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान 24,451 नमूनों के परीक्षण के बाद 439 नए मामले सामने आए, पांच लोगों की मृत्यु हो गई और 151 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। कुल मामले : 7,059, सक्रिय मामले 3,599, स्वस्थ हुए : 3,354, मृत्यु : 106। पिछले 24 घंटों में अंतर-राज्यीय मामलों से संबंधित कुल संख्या : 1,540, सक्रिय मामले : 639, स्वस्थ हुए : 901। इसी अवधि के दौरान, दूसरे देशों से संबंधित कुल मामले : 330, सक्रिय मामले : 278, स्वस्थ हुए : 52।
• तेलंगाना : हैदराबाद की हेटेरो को कोविड-19 के उपचार के लिए भारतीय औषध महानियंत्रक (डीसीजीआई) से जांच संबंधी एंटीवायरल दवा ‘रेमडेसिवीर’ के विनिर्माण और विपणन के लिए स्वीकृति मिल गई है; ‘कोविफोर’ 100 एमजी वायल (इंजेक्टेबिल) में उपलब्ध होगी, जिसे एक चिकित्सक की निगरानी में लगाया जाना है। अभी तक कुल मामले 7,072 हो गए, जिसमें से सक्रिय मामलों की संख्या 3,363 के स्तर पर है, 3,506 लोग स्वस्थ हो गए और 203 लोगों की मृत्यु हो गई।
Description: Image
******
एसजी/एएम/एमपी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1633272) आगंतुक पटल : 42