रेल प्रशासन का रवैया घोर उपेक्षा पूर्ण है , करोड़ो रूपया के लागत से योजना पूर्ण होने के बाद भी यात्री गाड़ी का बरकाकाना से रांची तक नहीं चलाना रेल अधिकारियो के मनमानी का घोतक है. नवनिर्मित रेल मार्ग पर यात्री गाड़ी के चलने से हम यात्रिगनो का बहुमूल्य समय के साथ साथ भाड़े की भी बचत होगी. कोडरमा बरकाकाना यात्री गाड़ी को रांची तक जल्द से जल्द चलाया जाए. हमारे जन प्रतिनिधियों से भी मांग है की इस सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियो से बात कर इसे जल्द से जल्द शुरू कराया जाय .