स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
आज जहाँ पूरे देश में यह दिवस धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं भारतीय रेल भी इसमें बढ-चढ हिस्सा ले रहा। इंजन के आगे भारतीय झंडा लगाना, इत्यादि। ये सब करके ये दिखाने की कोशिश की जा रही है कि भारतीय रेल भारत के प्रति कितना समर्पित है। पर ये कहाँ तक सच है?
यहाँ संगलित दोनों चित्रो को जरा गौर से देखिए। यह दृश्य मैंने पूर्वा एक्सप्रेस में पिछले हफ्ते बक्खतियारपुर और बाढ़ स्टेशनों के बीच देखा। अपने और अपने परिवार...
more... के पेट के लिए ये बच्चा ये सब करने को विवश है। यह समय उसके पढ़ने-लिखने और खेलने-कूदने की है। पर वह ये सब करने को मजबूर है और इस दौरान अपने सबसे बहुमूल्य समय को खो रहा। यह दृश्य बस एक बच्चे तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे ढेरों बच्चे यहाँ-वहाँ काम करते दिख जाएगें। अब सवाल यह है कि क्या ये बच्चे सच में स्वत्रंत है ? या फिर ये स्वतंत्रता सिर्फ चुनिंदा लोगों के लिए है? क्या भारतीय रेल का इस बच्चे के प्रति कोई फर्ज नहीं? या फिर सभी की तरह भारतीय रेल को भी दिखावा ही करना आता है?
क्या हम सच में स्वतंत्र है? या फिर ये बस दिखावे के लिए हैं? एक बार जरा सोच के देखिए।
जय हिंद। जय भारत। वंदे मातरम्।