हनुमानगढ़-फिरोजपुर ट्रेन 22 से चंडीगढ़ तक
हनुमानगढ़। दोनों जिलों के लोगों के लिए रेलवे मंत्रालय से एक और खुशी की खबर आई। रेलवे ने स्थानीय लोगों की मांग देखते हुए हनुमानगढ़ से चंडीगढ़ के लिए वाया श्रीगंगानगर सीधी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पहली गाड़ी 22 फरवरी से रवाना होगी। रेलवे के अनुसार हनुमानगढ़ से 14602 गाड़ी फिरोजपुर के लिए सुबह 11:10 बजे रवाना होती है। यह ट्रेन 12:25 पर श्रीगंगानगर, 1:23 बजे अबोहर, दोपहर 2:22 बजे फाजिल्का, 4:35 बजे फिरोजपुर कैंट जंक्शन पहुंचेगी। फिर सतलुज एक्सप्रेस 14630 बनकर शाम 5:40 बजे फिरोजपुर से रवाना होगी। रात 8:40 बजे लुधियाना व रात 11:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी तरह चंडीगढ़ से 23 फरवरी को गाड़ी संख्या 14629 बनकर सुबह 4:40 बजे रवाना...
more... होगी, जो लुधियाना 7:10 बजे और सुबह 9:45 बजे फिरोजपुर पहुंचकर समाप्त होगी। इसके बाद यह ट्रेन हनुमानगढ़ के लिए रवाना होगी।