श्रीगंगानगर से नहीं चल पाई रेलगाड़ी
राजस्थान के श्रीगंगानगर जंक्शन से 1 जून से कोई भी रेलगाड़ी नहीं चलायी गयी है। इस रेलवे स्टेशन पर पूर्व में राजधानी दिल्ली, मुम्बई तथा दक्षिण भारत के लिए रेल सेवा का संचालन होता था।
सरकार ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान रेल सेवाओं को भी बंद कर दिया। उसके उपरांत 1 जून से 200 स्पैशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया।
रेल...
more... मंत्रालय से यह आशा थी कि कम से कम लोकल ट्रेन का संचालन कर दे, जिससे आसपास की तहसीलों में जाने वाले लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके। फिलहाल इस तरह का निर्णय होने की जानकारी नहीं मिल पायी है।
श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर अनेक रैक खड़े हैं और उनका सदुपयोग करते हुए रेल संचालन किया जा सकता था। राजधानी दिल्ली के लिए भी सीधी रेल सेवा आरंभ करते हुए व्यापारियों व अन्य जन को राहत दी जा सकती थी।
दूसरी ओर सरकार 8 जून से मंदिरों को भी खोलने का निर्णय कर चुकी है। उस स्थिति में श्रीगंगानगर से जम्मू के लिए भी रेलगाड़ी का संचालन किया जा सकता है।
इससे माता दुर्गा के भक्तों को आसानी से मां के दर्शन हो सकेंगे। यह मांग पिछले 70 सालों से अर्थात आजादी के बाद से हो रही है किंतु इस मांग की ओर कभी रेल मंत्रालय ने ध्यान ही नहीं दिया।
अगर यह रेलगाड़ी आरंभ होती है तो इससे श्रीगंगानगर जिले की करीबन 25 लाख की आबादी के साथ-साथ पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर व भटिण्डा आदि जिलों के लोगों को भी लाभ होगा।