Part-3/
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां
• चंडीगढ़ : संघ शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक ने स्वास्थ्य अधिकारियों को बाहर से आने वाले लोगों पर ध्यान केन्द्रित करने और सह-रुग्णता (बीमार) वाले मामलों की विशेष देख-रेख करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से भी सार्वजनिक स्थलों पर शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की।
• पंजाब :...
more... कोविड-19 महामारी के चलते राज्य को व्यापक स्तर पर हुए नुकसान और संकट की ओर संकेत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जिंदगियों को बचाने और नई परिस्थितियों में लोगों की आजीविका सुरक्षित करने के क्रम में भारत सरकार से विभिन्न गैर वित्तीय सहायताओं के साथ 80,845 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की मांग की है।
• हरियाणा : मुख्यमंत्री ने कोविड-19 पर एक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से मानव सेवा की भावना के साथ काम करने और संक्रमण से लोगों को सुरक्षित करने के क्रम में लोगों को जागरूक करने के लिए कदम उठाने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनता के बीच फेस मास्कों के वितरण पर जोर दिया और कहा कि मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से वसूले गए जुर्माने को नए मास्क बनाने के लिए उपयोग किया जाना चाहिए तथा फिर उन्हें जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी प्रतिरोधक क्षमता का स्तर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक और होम्योपैथी का कोई नकारात्मक असर नहीं होता तथा सामान्य रूप से इन दवाओं के उपयोग से लोगों को कोई नुकसान भी नहीं होता है।
• महाराष्ट्र : कोविड जांच में 2,786 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,10,744 हो गए। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 50,554 के स्तर पर है। हॉटस्पॉट मुंबई में संक्रमण के 1,066 नए मामले सामने आए।
• गुजरात : राज्य में फिलहाल सक्रिय पॉजिटिव मामले 5,886 के स्तर पर हैं, जबकि कोविड-19 संक्रमण की कुल संख्या 24,055 के स्तर पर पहुंच गई है।
• राजस्थान : आज कोविड के 115 नए संक्रमण दर्ज किए गए, जिसमें से ज्यादातर भरतपुर जिले से संबंधित हैं। अभी तक कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 13,096 के स्तर पर पहुंच गई, जिनमें से 9,794 लोग स्वस्थ हो गए और 302 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। राज्य में कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 75 प्रतिशत हो गई, जो देश में सबसे ज्यादा है। राजस्थान में कोविड-19 के बारे में जागरूकता के प्रसार के लिए 21 जून से राज्य भर में 10 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारम्भ किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत राज्य के स्वास्थ्य विभाग के दल घर-घर जाकर सक्रिय निगरानी करेंगे और लोगों को कोविड-19 से बचाव और नियंत्रण के लिए सावधानियों के बारे में जागरूक करेंगे।
• मध्य प्रदेश : पिछले 24 घंटों में 133 नए मरीज सामने आने के साथ राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 10,935 तक पहुंच गए। इस अवधि के दौरान कोविड-19 के छह मरीजों की मृत्यु हो गई, जिससे इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 465 हो गई। राज्य में मामले दोगुने होने में लगने वाला समय बढ़कर 34.1 दिन हो गया, वहीं सुधार की दर बढ़कर 71.1 प्रतिशत हो गई। मध्य प्रदेश सुधार की दर के मामले में राजस्थान के बाद देश में दूसरे पायदान पर है।
• छत्तीसगढ़ : 44 नए मामलों की पहचान हुई है, जिससे कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,715 हो गई है। इनमें से 875 मामले अभी भी सक्रिय हैं।
• गोवा : सोमवार को 28 नए पॉजिटिव मामलों की पहचान हुई, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 592 हो गई; इनमें से 507 सक्रिय मामले हैं। गोवा में कोविड-19 के मामलों से संबंधित प्रमुख स्थलों में मैन्गोर हिल, न्यू वड्डेम, मोरलेम, बैना, शिंबेल और साडा शामिल हैं।
• अरुणाचल प्रदेश : अरुणाचल प्रदेश में धेमाजी, असम से पूर्वी सियांग और अन्य जिलों के लिए आवश्यक सामानों की आपूर्ति के लिए ट्रकों का परिचालन शुरू हो गया है। एक सप्ताह पहले ट्रकों द्वारा एसओपी के पालन में समस्याओं के चलते उनका परिचालन रोक दिया गया था।
• असम : कोविड-19 के 10 नए पॉजिटिव मामलों के साथ असम में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,319 हो गई, जिनमें सक्रिय मामलों की संख्या 2,103 के स्तर पर बनी हुई है। वहीं 2,205 लोग स्वस्थ हो गए और 8 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।